जमशेदपुर, झारखंड, 08 अक्टूबर (झा.हे.)। जमशेदपुर शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण (Child Kidnapping in Jamshedpur) का मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार शाम करीब 7:45 बजे रामदास भट्टा निवासी फिरदौस गदी के पुत्र आरीश अचानक लापता हो गया। बच्चे को आखिरी बार घर के बाहर खेलते हुए देखा गया था। जब वह देर तक घर नहीं लौटा, तो परिवार ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
CCTV फुटेज से मिला अपहरण का सुराग
पुलिस ने घटना के बाद इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति की लोकेशन गालूडीह क्षेत्र की ओर ट्रेस की गई है। इसके बाद जमशेदपुर पुलिस ने गालूडीह और आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।
पुलिस की जांच और परिजनों के आरोप
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
परिजनों ने शक जताया है कि घर पर काम करने वाले एक मिस्त्री ने बकाया पैसों के विवाद को लेकर रंजिश में यह कदम उठाया हो सकता है। बच्चे के पिता फिरदौस गदी ने बताया कि उस मिस्त्री का कुछ बकाया राशि को लेकर विवाद चल रहा था, और संभव है कि उसी ने अपहरण की साजिश रची हो।
आरीश की पढ़ाई और परिवार की स्थिति
आरीश नरभेराम स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है। उसके पिता पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं और परिजनों का कहना है कि वे किसी से कोई दुश्मनी नहीं रखते। बच्चे की गुमशुदगी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने दी कार्रवाई का भरोसा
जमशेदपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। शहर के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।
Also Read:
जमशेदपुर नागाडीह हत्याकांड: जमशेदपुर के नागाडीह हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा






